Overblog All blogs Top blogs Marketing & Social Media
Edit post Follow this blog Administration + Create my blog
MENU

अणुव्रत चेतना जनजागरण रैली निकाली

Posted on by Jain Terapanth News

अणुव्रत चेतना जनजागरण रैली निकाली
Updated on: Thu, 15 Nov 2012 06:19 PM (IST)
सिरसा HARIYANA जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

अणुव्रत समिति की ओर से अणुव्रत चेतना जनजागरण रैली निकाली गई। जैन स्कूल से शुरू हुई यात्रा को साध्वी संघ मित्रा ने मंगल पाठ से शुभारभ संकेत दिया और नगराधीश सतीश कुमार ने झडी दिखाई।

अणुव्रत आदोलन के प्रवर्तक आचार्य तुलसी की जन्म शताब्दी के प्रसंग अवसर पर निकाली गई चेतना रैली के अवसर पर नगराधीश सतीश कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति अणुव्रतों को आत्मसात करता है वह किसी प्रकार की हिसा व भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हो सकता और उसका राष्ट्रीय चरित्र उच्चकोटि का होता है। इसलिए आज समय की माग है कि अणुव्रतों को समाज और जीवन में प्रभावी ढग से लागू किया जाए। छात्राओं ने हाथों में संदेश पट्टिकाएं ले रखी थी जिन पर-संयम ही जीवन है, निज पर शासन फिर अनुशासन, कन्या भू्रण हत्या महापाप है, बदलें जीवन की धारा, अणुव्रतों के द्वारा जैसे संदेश लिखे थे। रैली से पहले विद्यालय प्रागण में साध्वी ने कहा कि आचार्या तुलसी ने समाज को अणुव्रत आदोलन देकर मार्गदर्शन किया है और यदि प्रत्येक व्यक्ति इन नियमों को अपने जीवन में उतार ले तो व्यक्ति और समाज स्वत: ही सुखी हो जाएंगे। इस आदोलन के माध्यम से तुलसी ने एक नई चेतना व दिशा समाज को दी है। अणुव्रत समिति के प्रधान मक्खन लाल गोयल ने कहा कि आचार्य तुलसी का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणा पथ है। आचार्य तुलसी की जन्मभूमि जैन विश्व भारती लाडनू से आए डा. आनंद त्रिपाठी का समारोह में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पदम जैन, प्रबंधक हनुमान मल गुजरानी, प्राचार्या सुमन गौतम, तेरापंथ सभा के प्रधान तरूण गोलछा, युवा मंडल प्रधान गुलाब वैद, महिला मंडल की प्रधान सुमन गुजरानी, बिमला गुजरानी, पिंकी गुजरानी, सुमन धींगडा, गौरव जैन, दिनेश गुजरानी, दीपक पुगलिया, संजय बोथरा, देवेंद्र डागा भी उपस्थित थे।

Comment on this post