Overblog All blogs Top blogs Marketing & Social Media
Edit post Follow this blog Administration + Create my blog
MENU

हर किसी के जीवन में फूल बिछाएं : साध्वी विनयवती

Posted on by Jain Terapanth News

हर किसी के जीवन में फूल बिछाएं : साध्वी विनयवती
Updated on: Wed, 09 Nov 2011 08:50 PM (IST)

उकलाना, हरियाणा जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

साध्वी श्री विनयवती ने कहा कि किसी दूसरे चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल हो जाएं तो सही मायने में जीवन सार्थक होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं को आह्वान किया कि वह किसी के जीवन में काटे बोने के बजाय फूल बिछाएं। विद्वान साध्वी कहा दूसरों के जीवन में उजाला लाने पर आपके मन को शाति मिलने के साथ साथ प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इसान पैसे की चकाचौंध में केवल धन संग्रह में सुख को ढ़ूंढ रहा है जबकि धन केवल तृष्णा को बढ़ा सकता है, शाति नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि संत अपने जीवन को मोह माया स्वार्थ में डूबे इसान को सही दिशा में ले जाने के लिए लगा देते हैं। इसमें उनका निजी कोई स्वार्थ नहीं होता। इसलिए संत जीवन को परोपकारी कहा जाता है। इस मौके पर साध्वी श्री मधुमती, साध्वी श्री अर्हम ने प्रवचन किए।

Comment on this post