आचार्य तुलसी...
आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ जयंती पर निकाली अनुव्रत रैली
Updated on: Thu, 15 Nov 2012 06:05 PM (IST)
कालावाली- हरियाणा जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
तेरापंथ जैन सभा द्वारा आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ की जंयती अनुव्रत दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर मंडी में अनुव्रत रैली भी निकाली गई। रैली को साध्वीश्री जिनबाला जी ने मंगल पाठ सुनाकर रवाना किया।
साध्वी श्री जिनबालाजी के में बृहस्पतिवार को निकाली गई रैली अनाज मंडी, सब्जी मंडी, वॉटर वर्क्स रोड पंजरत्न सिनेमा रोड, डाक्टर मार्केट से होकर वापिस जैन सभा भवन पहुंची।
तेरापंथ जैन सभा के सदस्य दिनेश गर्ग ने बताया कि जयंती के प्रथम चरण में वीरवार को रैली निकाली गई तथा द्वितीय चरण में 17 नवंबर को साध्वीश्री लाभवति, चेतना व करुणा प्रभाजी के सान्धिय में अनुव्रत समिति व युवक परिषद, महिला मंडल के सहयोग से छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इसमें मंडी के सभी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। इस मौके पर साध्वी जिन बाला द्वारा तैयार की गई कलाकृति व अन्य वस्तुओं की प्रर्दशनी भी लगाई जाएगी। इस मौके पर दीवान चंद गोयल, कश्मीरी लाल गर्ग, हरीश सिंगला, मोहन लाल बासल, हनुमान दास, रवि कुमार, तीर्थ जिंदल, महिला मंडल की प्रधान, देवा कीर्ति गर्ग, सविता रानी, कंचन रानी, वीना रानी, दर्शना देवी, अरुण गर्ग सहित अनेक लोग उपस्थित थे।