Overblog All blogs Top blogs Marketing & Social Media
Edit post Follow this blog Administration + Create my blog
MENU

लखनऊ में करीब २००...

Posted on by Mahaveer Jain

लखनऊ में करीब २००...

लखनऊ में करीब २०० बच्चों का जन्म उनके माता-पिता के दबाव से ऑपरेशन के जरिये इसी दिन होना है। यूपी के ही इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, आगरा जैसे बड़ों शहरों के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो 3 हजार से ज्यादा बच्चे जन्म लेंगे। गुजरात में २०० बच्चों का जन्म ऑपरेशन के जरिये होना है। सूरत में ही पिछले वर्ष 11.11.11 के संयोग पर 11 टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था।


उदयपुर में हिरणमगरी के महेंद्रसिंह की पत्नी पूजा 12 दिसंबर को 12 बजकर 12 मिनट पर बच्चे को जन्म देंगी। इसी प्रकार अजमेर की दिव्या राठौड़ की डिलीवरी भी 12 बजे होनी है। लखनऊ की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रतिभा सिन्हा ने बताया कि वे खुद 4-5 डिलीवरी कराने वाली हैं। डॉक्टरों का कहना है कि 37 सप्ताह के बाद ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव कराया जा सकता है।


देशभर में जो आंकड़े मिले हैं, उसके मुताबिक कोई 10 से 12 हजार शादियां इस दिन होना है। अकेले राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली में ६००० शादियां इस दिन हैं। कोटा में राजाराम जैन कर्मयोगी ने विशेष तैयारी की है। उनकी बरात में 12 दर्जन घोड़ों पर 12 दर्जन बराती बैठेंगे। दूल्हे राजाराम खुद पैदल चलेंगे। ठीक 12 बजकर 12 मिनट पर वरमाला होगी। रास्ते में 12 जगह स्वागत द्वार लगेंगे। शहर के 12 चौराहों पर शहनाई वादन होगा। बरात में 12 बैंड (प्रत्येक में 12-12 बैंडवादक), 12 पेज का निमंत्रण पत्र, 1200 व्यक्तियों का प्रीतिभोज, इसमें 12 तरह के व्यंजन और 12 पंडितों शामिल होंगे। वचन भी 7 के बजाय 12 लेंगे। इसी प्रकार रतलाम के भावेश-पारुल शर्मा की भी शादी इसी दिन हो रही है। वे भी 12 वचन लेंगे। जमशेदपुर की अरुणिमा-संजय पिछले ३ साल से अपनी शादी टालते रहे हैं। वे इस खास मौके पर परिणय सूत्र में बंधेंगे।


रतलाम के इंजीनियर कपिल व्यास अपने मकान का गृह प्रवेश इस दिन 12 बजकर 12 मिनट पर करेंगे। 12 प्रकार की प्रसादी और 12 लोगों से आरती करवाई जाएगी। भिवानी में कॉर्पोरेशन बैंक भी इस जादुई नंबर से अछूता नहीं रहा। बैंक इस दिन पूरे हरियाणा में अपने 12 एटीएम का उद्घाटन करने जा रहा है। भोपाल, इंदौर, रांची, रायपुर, जोधपुर जैसे बड़े शहरों में भी इस दिन कई खास आयोजन होने जा रहे हैं।

Comment on this post