बालोतरा में स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित
बालोतरा में स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित
बालोतरा: 26 नवम्बर 2012 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान व साध्वी लक्ष्यप्रभा के सानिध्य में रविवार को तेरापंथ भवन में 'स्वच्छता का एक प्रयोग, स्वच्छ पानी का हो उपयोग' कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साध्वी वसुधाश्री ने बहनों को पानी के संयम व सचित्त पानी के त्याग की पे्ररणा दी।
साथ ही लौकिक और लोकोत्तर सेवा की महत्ता के बारे में बताया। सोनाली बालड़ ने पानी की स्वच्छता व संयम से होने वाले लाभ के बारे में प्रशिक्षण दिया। साथ ही भविष्य में आने वाली पानी की समस्या से भावी पीढ़ी को कैसे सुरक्षित करें? इसके लिए सजग किया। साध्वी ने बिजली के सीमित उपयोग के बारे में जानकारी दी। विमला गोलेच्छा ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन नयना छाजेड़ ने किया।