Overblog All blogs Top blogs Marketing & Social Media
Edit post Follow this blog Administration + Create my blog
MENU

जैन तेरापंथ भवन में मनी तुलसी जयंती

Posted on by Jain Terapanth News

जैन तेरापंथ भवन में मनी तुलसी जयंती
Updated on: Sun, 30 Oct 2011 03:07 PM (IST)
राउरकेला, जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो :

जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा राउरकेला की ओर से तेरापंथ भवन बसंती कालोनी में नवम आचार्य गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी की 98 वीं जयंती अनुव्रत दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर संगठन के नये पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

युवा मनीषी आचार्य श्री महासमणजी की विदुषी शिष्या समणी निदेशिका ज्ञान प्रज्ञाजी के सानिध्य में अनुव्रत दिवस व दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ। समणीवृंद ने गुरुवर द्वारा संघ व समाज को दिये गये अनुदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस मौके पर सभी से अनुव्रती होने का अनुरोध किया। महिला मंडल ने गुरुदेव की जीवनी पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के नये अध्यक्ष रूपचंद बोथरा एवं उनकी कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष झूमरमल कोठारी, विक्रम बोथरा, सचिव मनोज कुमार भंसाली, सह सचिव अर्जुन दुग्गड़, कोषाध्यक्ष वच्छराज मालू, सह कोषाध्यक्ष जयसिंह दोसी आदि को शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण समारोह के बाद दीपावली स्नेहमिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस स्पद्र्धा हुई। समारोह का मुख्य आकर्षक मैजिक शो रहा जिसका उपस्थित महिला पुरुष व बच्चों ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद सेवन का कार्यक्रम हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

Comment on this post