Overblog All blogs Top blogs Marketing & Social Media
Edit post Follow this blog Administration + Create my blog
MENU

मोह को तोडऩे का साधन है अनित्य अनुपे्रक्षा'

Posted on by Jain Terapanthi, i proud 2 be

मोह को तोडऩे का साधन है अनित्य अनुपे्रक्षा'

मोह को तोडऩे का साधन है अनित्य अनुपे्रक्षा'
जसोल में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन
वक्त जिदंगी लेकर आया था, वक्त मौत देकर जाएगा....

जसोल. 20 नवम्बर 2012 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

तेरापंथ युवक परिषद जसोल की ओर से रविवार रात्रि को आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कवियों ने जहां हास्य की फुलझडिय़ा छोड़ी, वहीं श्रोताओं को अध्यात्म से ओत-प्रोत रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों ने देश में व्याप्त राजनीतिक उठापटक, भ्रष्टाचार, आतंकवाद आदि विषयों पर सारगर्भित प्रस्तुतियां दी।
कवि सम्मेलन का आगाज बदनावर से आए कवि राकेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि वक्त की रफ्तार का कौन कर सकता है गिरफ्तार..., वक्त की रफ्तार को कौन रोक पाएगा..., वक्त जिंदगी लेकर आया था, वक्त मौत देकर जाएगा। इसके बाद डॉ. कविता किरण ने जब फूलो में हो जाता है डाली के प्रति आदर कम..., गुलशन की आंखों खटके जब-जब पतझड़ के मौसम..., तब खुलते है गांव गली और नगर-नगर के वृद्धाश्रम की प्रस्तुतियां देकर टकटकी लगाए बैठे श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि अशोक भाटी ने जब-जब भी इस अग्निकांड का इतिहास लिखा जाएगा..., मेरा नाम आग लगाने वालों नहीं आग बुझाने वालों में लिया जाएगा..., सहित कई प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को खूब हंसाया। इसी प्रकार कवि संपत सरल, शशिकांत यादव, कुंवर जावेद ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक बैठने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत यादव ने किया। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष रमेश भंसाली व मंत्री जितेंद्र सालेचा ने कार्यक्रम में अभातेयुप सहमंत्री हनुमान भंसाली, अभातेयुप राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य कांतिलाल ढेलडिय़ा, चातुर्मास संयोजक गौतम सालेचा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष खूबचंद भंसाली, गणपत भंसाली, कालूराम संकलेचा, नरेश गांधी मेहता सहित तेयुप के पदाधिकारी, सदस्य व विभिन्न संस्थाओं के सदस्यगण मौजूद थे। साथ ही आसपास के क्षेत्रों से आए कई लोग उपस्थित थे।

Comment on this post